-->
Sabtu 12 Apr 2025

Notification

×
Sabtu, 12 Apr 2025

Kategori Berita

Cari Berita

Iklan

Iklan

Indeks Berita

Tag Terpopuler

Plasma Donation | प्लाज्मा दाता को 24 घंटे के भीतर पांच हजार मिलेंगे। COVID-19 News

Sunday, August 30, 2020 | August 30, 2020 WIB Last Updated 2020-08-30T07:35:50Z

v8xnews | Kavya Kaushik | पटना:- 

Coronavirus Texas: UTHealth and Memorial Hermann need plasma donations from  COVID-19 survivors - ABC13 Houston

मुख्य बातें:-

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश, खाते में दी जाएगी राशि।

एक व्यक्ति से एक बार ही रक्त प्लाज्मा सरकार किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त प्लाज्मा दानकर्ताओं को 24 घंटे के अंदर प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹5000 उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग के अपर सचिव कौशल किशोर ने इस संबंध में शनिवार को निर्देश जारी किया। राज्य सरकार ने पहले ही प्लाज्मा दानकर्ताओं को ₹5000 प्रोत्साहन राशि देने की स्वीकृति दे दी थी। विभाग ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, एम्स पटना, महावीर कैंसर संस्थान पटना के निर्देशक और जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर में प्राचार्य को निर्देश दिया कि प्लाज्मा दानकर्ता का ब्योरा राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही संस्थान द्वारा समिति को दानकर्ता का बैंक अकाउंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें समिति द्वारा 24 घंटे के अंदर ₹5000 उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने निर्देश दिया कि एक व्यक्ति से सिर्फ एक बार ही रक्त प्लाज्मा स्वीकार किया जाएगा। प्लाज्मा दान करने से पहले चिकित्सकीय मानकों के अनुसार सुयोग्य होने पर दान स्वीकार किया जाएगा।

Report By :- Kavya Kaushik

×
Berita Terbaru Update