-->
Sabtu 12 Apr 2025

Notification

×
Sabtu, 12 Apr 2025

Kategori Berita

Cari Berita

Iklan

Iklan

Indeks Berita

Tag Terpopuler

ब्यूटी टिप्स फॉर डार्क सर्कल | Beauty Tips For Dark Circles | How to remove dark circles

Saturday, August 29, 2020 | August 29, 2020 WIB Last Updated 2020-08-29T09:04:08Z

How to remove dark circle:-

आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों के लिए भी बड़ी समस्या है। इसके कई कारण होते हैं जिनमें स्टरेस, कम सोना, पानी कम पीना, हारमोंस में बदलाव  , बेहरतीब लाइफ़स्टाइल , जेनेटिक समस्या शामिल है। हम आपको बता रहे हैं,कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिनसे आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।


v8xnews | Kavya Kaushik | Beauty Tips

आइए डार्क सर्कल के उपाय जानने से पहले हम यह पता करते हैं,कि यह होते क्यों हैं।

Causes of dark circle:-

डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं। नीचे हम आपको कुछ सामान्य ध्यान देने वाले वजह आपको बता रहे हैं।जिससे डार्क सर्कल हो सकते हैं।


1. नींद पूरी ना होना।

2 . थकावट के कारण।

3. सही डाइट ना लेना।

4. शरीर में जरूरी पोषक तत्व की कमी के कारण कमजोरी होने से।

5. ज्यादा मेकअप लगाने की वजह से।

6. बढ़ती उम्र।

7 . धूप की वजह से।

डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय:-

Home Remedies for dark circle:-

जब आपको आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने के कारणों के बारे में पता चल ही गया है। तो अब वक्त है डार्क सर्कल के उपाय जानने का।

टमाटर का रस:-

टमाटर तो हर घर की रसोई में मौजूद रहता है। और खाने का स्वाद बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। तो आइए जानें टमाटर कैसे डार्क सर्कल कम करता है। साथ ही यह त्वचा को कोमल बनाता है। एक चम्मच टमाटर का रस एक चम्मच नींबू का रस इस मिक्सचर को अपने डाक सर्कल पर 10 मिनट के लिए लगाएं। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें इसे 2 / 3 हफ्ते तक रोज लगाएं।

• कैसे फायदेमंद है?

टमाटर में लाइकोपीन होता है यह एक प्रकार का फाइटोकेमिकल है,जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा को सूरज के हानिकारक किरणों से भी बचाता है। और रंग को निखार सकता है।

गुलाब जल:-

जब त्वचा के कायाकल्प की बात आती है। तो गुलाब जल का कोई सानी नहीं है। इसे आप त्वचा को साफ करने और खुद को रिफ्रेश करने के साथ-साथ डार्क सर्कल मिटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रूई को गुलाब जल में भिगोए,और आंखों के नीचे 15 मिनट के लिए रखें।

कैसे फायदेमंद है?

गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। जो त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत करने और आपको डार्क सर्कल से छुटकारा पाने में सहायक हो सकता है।

बादाम का तेल:-

बादाम का तेल हमारे त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। रात में सोने से पहले आप अपने डाक सर्कल पर बादाम तेल की कुछ बूंदों को हल्के- हल्के हाथों से मालिश करें। हर रोज रात को सोने से पहले लगाएं जब तक डार्क सर्कल कम ना हो जाए।

• कैसे फायदेमंद है?

बादाम तेल पोषक तत्वों से भरपूर है। और इसमें त्वचा की रंगत को निखारने के भी गुण मौजूद हैं। इसमें एमोलिस्ट गुण है।जो त्वचा को नर्म और मुलायम बनाकर रंगत को निखारता है।

सेब का सिरका:-

सेब के सिरके का बात करें तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चाहे वजन कम करना हो या अन्य कोई स्वास्थ संबंधी परेशानी से छुटकारा पाना हो तो सेव का सिरका अत्यंत गुणकारी माना जाता है। ये आपके आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए भी सेब के सिरके का उपयोग कर सकते हैं। एक चम्मच सेब का सिरका और रुई के सहायता से आंखों के काले घेरों पर लगाएं इसे आप दिन भर में 2 बार लगा सकते हैं।

• कैसे फायदेमंद है?

सेब के सिरके में मौजूद मिनरल्स विटामिन और कई अन्य पोषक तत्व त्वचा को जवां और स्वस्थ रखते हैं। या आपके त्वचा को टोन भी करता है।

 दूध:-

दूध ना सिर्फ हड्डियों को मजबूत करता है, बल्कि इसके लगातार सेवन से आपकी त्वचा में भी चमक आती है। यह काफी हद तक आपके डार्क सर्कल को भी ठीक कर सकता है। एक चौथाई कप ठंडा दूध में रुई को भिगो लें। और इसे अपने डाक सर्कल पर रखे 15 मिनट बाद हटा के पानी से आंखों को धो लें आप इसे आप हफ्ते में रोज लगा सकते हैं।

• कैसे फायदेमंद है?

दूध में लैक्टिक एसिड होता है। जो त्वचा में सुधार लाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा कोमल, मुलायम और निखरी हुई नजर आने लगेगी । यहां तक कि इससे झुर्रियों के लक्षण भी कम हो सकता है।

आलू:-

आलू लगभग हर किसी के पसंदीदा सब्जी होती है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकता है। एक कच्चा आलू ले उसे कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। इस रस में रुई के गोले को भिगोकर डार्क सर्कल पर रखें । इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें इसे आप दो से तीन हफ्ते तक रोज लगाएं ।

• कैसे फायदेमंद है?

आलू में कई तरह के पोषक तत्व है। जैसे:-विटामिन, मिनरल्स, आयरन व एंटी ऑक्सीडेंट जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। आलू से आपकी त्वचा पर निखार तो आएगा ही साथ ही डार्क सर्कल भी कम होगा।

नींबू:-

नींबू जैसे आपके वजन को कम करने के साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाता है। वैसे यह डार्क सर्कल के लिए भी असरदार साबित हो सकता है। नींबू के रस में रूई को भिगोकर अपने आंखों के नीचे काले घेरे पर रखें। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें।

• कैसे फायदेमंद है?

जैसा कि आप पहले से जानते होंगे कि नींबू के रस में त्वचा में चमक लाने वाले गुण होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसलिए यह त्वचा पर निखार लाकर उसे जवाँ बनाने में मदद कर सकता है। आप नींबू के रस में टमाटर का जूस मिलाकर भी अपने डार्क सर्कल पर लगा सकते हैं।


जब बात घरेलू उपायों की हो रही है।तो इसमें योग और ध्यान भी शामिल है। जैसा हमने आपको बताया कि डार्क सर्कल के लिए खराब लाइफ़स्टाइल भी जिम्मेदार है। तो इसमें योग से भी मदद मिल सकती है। घर में कुछ मिनटों तक योग और ध्यान करने से ना सिर्फ डार्क सर्कल कम होंगे, बल्कि आपका पूरा शरीर बेहतर होगा।

By:- Kavya Kaushik Follow her instagram 

×
Berita Terbaru Update